Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम देवरिया बुजुर्ग में तीन बच्चों की माँ प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त चालीस हजार, नकद 25 हजार रुपये व सभी जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई । मालूम हो घर से दवा लेने के लिए निकली महिला अपने साथ 10 वर्षीय पुत्र को भी साथ ले गई है, जबकि अबोध लक्ष्मी सात वर्ष, व अविनाश लगभग पांच वर्ष को घर छोड़ दिया है। दोनो अबोध बच्चों का घर पर रो रो कर बुरा हाल हो रहा है जिनकी देखभाल दोनो अबोध बच्चों के दादा दादी कर रहे हैं, जबकि बच्चों के पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में लुधियाना रहते हैं। महिला के ससुर रामअवध अपनी बहू को खोजने का भरसक प्रयास किया परन्तु उसका पता नहीं चल पाया। अबोध बच्चों को लेकर परेशान रामअवध ने इसकी सूचना थाने पर दी है लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस भी लापता हुई महिला का पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लगभग 13 वर्ष पहले कविता की शादी अखिलेश पुत्र रामअवध के साथ हुई थी इस दौरान दोनो को तीन बच्चे पैदा हुए परन्तु इश्क का भूत कविता पर इस तरह सवार हुआ कि अबोध बच्चों, पति,परिवार, व लोकलाज को महिला ने तिलांजलि देते हुए प्रेमी संग फरार हो गई और घर पर परिजनों व बच्चों का बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments