Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान 

चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान 

आलापुर अंबेडकर नगर। थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम लालमनपुर में चार बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता हुआ शव मिला सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रामकृपाल दलित की पत्नी सुमन उम्र लगभग 32वर्ष निवासी ग्राम लालमनपुर के बच्चे शनिवार दोपहर में स्कूल से जब घर वापस आए तो घर में अपनी मां को फंदे से लटकता हुआ देखा और रोना चिल्लाना शुरू किया तो गांव वाले जुटे और इसकी सूचना पति रामकृपाल को दी । रामकृपाल दिहाड़ी मजदूरी करता है और उस समय मजदूरी करने जनेश्वरी बुजुर्ग में था। मृतका सुमन काफी दिनों से बीमार चल रही थी मृतका के पास चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं बच्चों की उम्र 14 साल 12 साल नौ साल और सात साल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और अन्यत्र परीक्षण हेतु भेज दिया। थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है जबकि अभी ससुराल पक्ष या मायके पक्ष से किसी के द्वारा थाने पर कोई शिकायत नहीं की गई है यदि की जाती है तो जांच कार्यवाही की जाएगी वहीं गरीब परिवार के बच्चों का अपनी मां के बिछड़ने पर रो रो कर बुरा हाल है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments