Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याध्वजारोहण समारोह की लाइव झलक दिखाएंगी 50 से अधिक एलईडी स्क्रीन

ध्वजारोहण समारोह की लाइव झलक दिखाएंगी 50 से अधिक एलईडी स्क्रीन


◆ सूचना विभाग ने एलईडी वाल और वैन के जरिए शहर व ग्रामीण को जोड़ा एक मंच से


◆ सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम दिखाएगा अयोध्या


अयोध्या। रामलला की नगरी अयोध्या एक बार फिर विश्व पटल पर एक नया अध्याय लिखने जा रही है। 25 नवम्बर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह को लेकर शहर में  उत्साह और व्यापक तैयारी देखने को मिल रही है। पूरे शहर को उत्सवमय वातावरण में सजाया जा रहा है। मार्गों को फूलों की लड़ियों, थीम आधारित लाइटिंग और सजावटी तत्वों से चमकाया जा रहा है। ध्वजारोहण के दिन राम मंदिर परिसर में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, ताकि देश-दुनिया का हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन सके।
ध्वजारोहण की भव्यता हर कोने में पहुँचे, इसके लिए सूचना विभाग ने बड़े पैमाने पर तकनीकी व्यवस्था की है। जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी के अनुसार अयोध्या नगर व तहसील और ब्लॉक स्तर पर 50 से अधिक स्थानों पर एलईडी वाल और एलईडी वैन स्थापित की जा रही हैं। प्रमुख स्थानों में पोस्ट ऑफिस, तुलसी स्मारक भवन, कारसेवकपुरम, टेढ़ी बाजार, रेलवे स्टेशन, सूर्यकुंड, गुप्तारघाट, राम कथा पार्क, मीडिया सेंटर आदि शामिल हैं। बस स्टैंड, सहादतगंज, देवकाली बाईपास, उदया सहित कई अन्य स्थानों पर भी एलईडी वैन तैनात की जाएंगी। इन स्क्रीन के माध्यम से हर नागरिक अपने घर, मोहल्ले या बाज़ार से इस अलौकिक आयोजन को देख सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments