Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिव्यांग बच्चो के लिए 15 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित

दिव्यांग बच्चो के लिए 15 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित

अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस राजकीय बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएसए संतोष कुमार राय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जय प्रताप सिंह ने किया। नगर क्षेत्र के पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चे शिवनाथ द्वारा सरस्वती वंदना व मवई ब्लॉक के पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चे समर द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अस्थि दिव्यांग होने के बावजूद शिक्षक के पद पर आसीन राहुल सिंह और बृजेश कुमार को स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।
सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि अपने बच्चो के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में उनका साथ दें। जिला दिव्यांग एवम सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांग बच्चो के लिए सरकार की सभी लाभों को पाने के लिए अपने बच्चो को विद्यालय अवश्य भेजे। जिससे उनकी आंतरिक प्रतिभा बाहर आ सके। दिव्यांग बच्चों के लिए सुलेख, चित्रकला, निबन्ध, छूकर पहिचानो, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, बाधा दौड़, गणित दौड़, ब्रेल लेखन जैसी 15 से अधिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय एवम तृतीय पुरूस्कार पाने सभी बच्चो को पुरुस्कृत करने के साथ उपस्थित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार द्विवेदी ने किया। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय तारकेश्वर पाण्डेय, मोहिता दीक्षित ,जिला समन्यवक शिवाकांत दिवेदी, गया प्रसाद तिवारी, गिरिजा प्रसाद तिवारी, अनूप मल्होत्रा, मनीष देव गुप्ता, गणेश प्रताप सिंह, कृष्ण चंद्र वर्मा, अजीत सिंह, अमरेश मिश्र, प्रदीप गुप्ता, राजेश वर्मा, विकास आर्य, रामसजन वर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments