Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्टेशनों पर खोले जाएं अधिक से अधिक टिकट काउंटर

स्टेशनों पर खोले जाएं अधिक से अधिक टिकट काउंटर


◆ प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार जैन ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा


अयोध्या। रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार जैन अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या धाम जं. सहित परिक्षेत्र के निकटवर्ती स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होनें डीआरएम एसएम शर्मा एवं मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, यात्री प्रबंधन की नीतियों ,गाड़ी परिचालन प्रणाली तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रेल यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए वार्ता की।

                उन्होंने आस्था कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। टिकट वितरण प्रणाली कार्य पर तैनात कर्मचारियों से वार्ता की तथा अधिक से अधिक काउन्टर खोलने का निर्देश दिया। खानपान के सामान को यात्रियों को निरंतर उपलब्ध कराने ,मोबाईल यू.टी.एस. सुविधा का लाभ यात्रियों को प्रदान करने, यात्रियों को सुविधाजनक रूप से व्यवस्थित करते हुए भीड़ नियंत्रण का कार्य करने का निर्देश दिया। यात्री सुविधाओं को निरंतर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों से संवाद भी स्थापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments