Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोनू मल्लाह ने समर्थकों के साथ ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

मोनू मल्लाह ने समर्थकों के साथ ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कई लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़े और दलित का हो रहा है । जिस निषाद समाज के लोगों ने प्रभु श्री रामचंद्र जी की नैय्या को पर लगाई थी। आज वही निषाद समाज अपने मकान और दुकान से बेदखल किया जा रहा है ।
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास के पक्षधर रही है । लेकिन किसी की दुकान और मकान लेने से पहले उनकी समुचित व्यवस्था की जाए ताकि उसकी रोजी-रोटी और रहने पर संकट ना आवे । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने मोनू मल्लाह के समर्थकों के साथ शामिल होने पर उनका माला पहनकर स्वागत किया और कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव आपके साथ है । कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सोहेल ने किया ।
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि मुन्ना मल्लाह के नेतृत्व में दो दर्जन की संख्या में महिला पुरुषों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर मुख्य रूप से मिर्जा सनी अहमद बेग अंसार अहमद बबन मोहम्मद सोहेल दान बहादुर सिंह चौधरी बलराम यादव राशिद सलीम शेखू खान इमरान खान मकसूद खान नागेश्वर नाथ कोरी आवेश खान राजेश यादव सादिक अली कपिल गुप्ता सूर्यभान यादव आदि लोग मौजूद रहे । पार्टी में सदस्यता लेने वाले मुख्य रूप से मोनू माल्लाह विमल कुमार आशीष कुमार गुड्डू यादव मोहन कुमार कल्लू निषाद गंगू निषाद संजय निषाद कन्हैया कुमार पिंटू निषाद नीलम निषाद प्रतिभा निषाद सीमा निषाद जानू निषाद मुन्नेलाल निषाद दीपक निषाद बेबी ममता निषाद सोनू निषाद मेनाब खान आदि लोगों ने सदस्यता ली ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments