Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो अलग अलग मामलों में दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा

दो अलग अलग मामलों में दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो पीड़ित महिला की तहरीर पर छेड़खानी मारपीट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है । पहले प्रकरण में ट्यूबेल पर बर्तन धोने गई युवती के साथ चंद्रेश नामक युवक ने बदनीयती से छेड़छाड़ शुरू कर दिया जब पीड़ित युवती ने अपने बचाव के लिए गुहार लगाई तो उसका भाई पहुंचा आरोपी चंद्रेश ने दोनों के साथ मारपीट की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी चंद्रेश के विरुद्ध छेड़छाड़ मारपीट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरा प्रकरण थाना क्षेत्र के एक अलग गांव का है जहां की पीड़िता के साथ पिता पुत्र समेत चार लोगों ने छेड़छाड़ किया और मारपीट किया पीड़िता की तहरीर पर तारा खुर्द निवासी फिरोज, वसीम, जुम्मन और खालिद के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments