Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद किए 116 गुमशुदा मोबाइल

मोबाइल रिकवरी सेल ने बरामद किए 116 गुमशुदा मोबाइल


अंबेडकर नगर। मोबाइल रिकवरी सेल टीम ने सराहनीय सफलता हासिल करते हुए कुल 116 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 14 हजार रुपये बताई जा रही है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव के पर्यवेक्षण में संभव हो सकी। जानकारी के अनुसार, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आमजन द्वारा गुमशुदा मोबाइलों की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित मोबाइल रिकवरी सेल सर्विलांस सेल की टीम ने इन प्रकरणों पर लगातार तकनीकी व मैदानी प्रयास जारी रखे। सी ई आई आर पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों से गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया।

बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके मूल धारकों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसके लिए संबंधित व्यक्तियों को सूचित किया गया है। बरामद करने वाली टीम में एसओजी, निरीक्षक संजय पांडेय, प्रभारी सर्विलांस – उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव, आरक्षी अंकुर यादव, आरक्षी, कुलदीप कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की रिकवरी अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे जनता को न्याय और सुविधा दोनों प्राप्त हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments