Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक करेंगे जादूगर हेमराज के शो का उद्घाटन

विधायक करेंगे जादूगर हेमराज के शो का उद्घाटन

अयोध्या। कपिल शर्मा डायमंड स्टार जादूगर हेमराज का शो शुक्रवार की दोपहर जीआईसी के सामने स्थित चित्रगुप्ता हास्टल में शुरू होगा। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगे। हेमराज ने बताया कि हर दिन दो शो चलेंगे। पहला 3ः30 बजे, दूसरा शाम 6 बजे होगा। बृहस्पतिवार और रविवार को तीन शो चलेंगे। जिसमें पहला शो 1 बजे दूसरा शो 3ः30 बजे,तीसरा शो शाम 6 बजे चलेगा। इसमें खूंखार जानवर, लड़की को हवा में उड़ान, डायल 112 पहली बार मंच पर, खाली हाथों से नोटों की बारिश, मन की शक्ति का अद्भुत चमत्कार को नए अवतार में दिखाया जाएगा। इस दौरान जादूगर हेमराज के सहयोगी बंटी निनानिया औऱ जादू की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments