Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दिलाया भरोसा – हर प्रभावित को मिलेगा...

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दिलाया भरोसा – हर प्रभावित को मिलेगा मकान और दुकान


अयोध्या। चौक क्षेत्र स्थित पुरानी मछली मंडी और रिफ्यूजी मार्केट की जर्जर इमारतों को ध्वस्त कर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। बुधवार को इन इमारतों का ध्वस्तीकरण कार्य शुरू किया गया। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी गरीब या व्यवसायी को नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मकान गिराए जा रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा और अस्थायी रहने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं जिन दुकानदारों की दुकानें हटाई जा रही हैं, उन्हें नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण तैयार करना है। लेकिन इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी का रोजगार या निवास प्रभावित न हो। सबको उनका हक और सम्मान मिलेगा।

विधायक ने यह भी कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराया जाएगा ताकि व्यवसाय जल्द से जल्द सामान्य हो सके। मौके पर लोगों ने विधायक की बातों पर भरोसा जताया और प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments