Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजादूगर हेमराज के मैजिक शो का विधायक ने किया उद्घाटन

जादूगर हेमराज के मैजिक शो का विधायक ने किया उद्घाटन


◆ अपनी जन्मभूमि अयोध्या में पहली बार जादू दिखाएगें हेमराज


अयोध्या। जादूगर हेमराज के मैजिक शो का नगर विधायक ने फीता काट कर उद्घाटन किया। शहर के जीआईसी मैदान के सामने चित्रगुप्त हॉस्टल मैदान में आयोजित मैजिक शो के हर दिन दो शो चलेंगे। पहला शो 3.30 बजे, दूसरा शाम 6 बजे चलेगा। गुरूवार व रविवार को 1 बजे से दूसरा शो 3.30 बजे व तीसरा शो शाम 6 बजे से चलेगा।

इस दौरान जादूगर हेमराज ने बताया कि यह शो अद्भुत इसलिऐ भी है की मेरी जन्म स्थली भी अयोध्या है। ये जो जादू है ये पूरे दो घंटे का शो है। खाली हाथो से नोटो की बारिश करना, इच्छा शक्ति सम्मोहन के साथ-साथ सैकड़ों करतब से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। जादूकला प्रदर्शन में लड़की को हवा में उड़ाना, जादू कला के माध्यम से मानव शरीर के दो टुकड़े कर सिर व पैर के हिस्से को अलग कर देना द कपिल शर्मा शो की तर्ज़ पर मंच पर दर्शको को प्रफुल्लित करने के साथ ही शो में ऐसे ऐसे करतब दिखाए जाएंगे की दर्शकों को हमेशा याद रहेंगे।

उन्होनें बताया कि जादू एक कला है, विधा है जिस प्रकार डांस सिंगिग सीखते है वैसे जादू भी एक कला है। 64 कलाओं में सर्वोपरि है जादू। जादू एक आर्ट है जिससे दुनिया में किसी के पास कोई ऐसी मंत्र तंत्र शक्ति नहीं तब भी वह चमत्कार करता है। तो इसके पीछे जादू है ट्रिक है।

उन्होनें बताया कि शहर में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में आंख पर पट्टी बांधकर निशाना लगाने हेतु प्रतियोगिता के आयोजकों से आंख पर पट्टी बांधकर तीरंदाजी करने की अनुमति  मांगी है। इस दौरान मैनेजर बंटी निनानिया औऱ जादू की टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments