Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिःशुल्क भोजनालय का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

निःशुल्क भोजनालय का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन


बसखारी,अम्बेडकरनगर। गरीब,निसहाय तथा अशक्त लोगों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मसड़ा बाजार में भोजनालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राममूर्ति वर्मा ने फीता काटकर किया। शेख विफन मेमोरियल ट्रस्ट के संचालक क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम अब्बास द्वारा संचालित नि:शुल्क भोजनालय का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि ऐसे केन्द्र क्षेत्र के अशक्त तथा बेसहारा लोगों के लिए वरदान है जो जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर क्षेत्र की संपन्नता को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका का निर्वाहन करते हैं। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय लोगों के अलावा सैय्यद फैजान अशरफ उर्फ चांद मियां,निसार अहमद प्रधान संघ अध्यक्ष बसखारी विजयमणि यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजमन भारती, प्रबंधक संतराम मौर्य के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments