Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएबीवीपी द्वारा आर्यकन्या इंटर कालेज में चलाया गया मिशन साहसी कार्यक्रम

एबीवीपी द्वारा आर्यकन्या इंटर कालेज में चलाया गया मिशन साहसी कार्यक्रम

अयोध्या । एबीवीपी द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महानगर संगठन मंत्री अंकित भारतीय, कराटे संघ के जिला सचिव हरिओम शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य तारा सिंह, महानगर सोशल मीडिया सयोंजक सार्थक जयसवाल ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।

जिला सचिव हरिओम ने छात्राओ की कराटे के स्टेप सिखाये और छात्राओ को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिग दी । अंकित भारतीय ने कहा अभाविप ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है। जो छात्राओं को नेतृत्व देने में अग्रणी भूमिका निभाता है। छात्राओं को स्वावलंबी और साहसी बनाने के लिए मिशन साहसी अभियान सार्थक सिद्ध होता है आभविप अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए सतत प्रयास करता रहा है । महानगर सह मंत्री अर्पित ने बताया कि पूरे महानगर में विभिन्न इंटर कॉलेज और महाविद्यालयो में मिशन साहसी अभियान चलाया जाएगा जो 20 दिसम्बर तक चलेगा इसके बाद एक मेगा डेमोसट्रेशन का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे सामूहिक रूप से सभी विद्यालयों के बच्चों का एक साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग कार्यालय मंत्री दुर्गेश उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments