Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिशन मोदी अगेंन पीएम के कार्यकर्ता करेंगे घर-घर मोदी सरकार की...

मिशन मोदी अगेंन पीएम के कार्यकर्ता करेंगे घर-घर मोदी सरकार की योजनाएं का बखान


अयोध्या। मिशन मोदी अगेंन पीएम संगठन द्वारा ग्राम स्तर पर ग्यारह कार्यकताओं की एक टीम तैयार की जाएगी। जो घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। जिसको लेकर मिशन मोदी अगेन पी एम अयोध्या इकाई द्वारा ’संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन भीमसेन पैलेस, जनौरा रोड अयोध्या में किया गया। राजकुमार पाण्डेय को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।



         कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि उदासीन आश्रम के महंत डॉ भरत दास व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ मिथिलेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह चौहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द त्रिपाठी व शालिनी राजपूत ने किया।

उदासीन आश्रम के महंत डॉ भरत दास जी ने कहा कि मिशन मोदी भारत में राष्ट्रवादी सरकार की स्थापना में महती भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या पूरे विश्व के लिए प्रेरणा श्रोत रही है और प्रभु श्री राम ने समाज के लिए अपना सब कुछ त्याग कर दिया। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में 11 कार्यकताओं की टीम बनाई जाएगी जो घर-घर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। कार्यकताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जल्द ही अयोध्या में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह चौहान, ममता जिंदल, अवध प्रान्त अध्यक्ष महिला मोर्चा माया सिंह,अयोध्या प्रभारी  नीलम मिश्रा, सत्यभामा जी, एस पी सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments