Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाले में मिला गायब युवक का शव

नाले में मिला गायब युवक का शव


जलालपुर अंबेडकर नगर। घर से गायब युवक का गांव के निकट नाले में शव पाया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । जानकारी के अनुसार कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर गांव निवासी मुन्ना का 36 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था जिसके चलते लगभग एक सप्ताह पूर्व कहीं गायब हो गया लोगों ने काफी खोज भी किया परन्तु इसका कहीं अता-पता नहीं चला। सोमवार की देर शाम गांव के बाहर एक नाले में इसकी शव होने की सूचना परिजनों को लगी। सूचना पर परिजन व कटका पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कटका थाना अध्यक्ष अजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments