Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनचले युवकों ने महिलाओं के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट

मनचले युवकों ने महिलाओं के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी दो महिलाओं के साथ मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दलित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए युवकों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस अभी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी दो महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की रात देवरानी और जेठानी शौच के लिए खेत में गई थी। तभी साधूराम व पवन दोनों युवकों ने महिलाओं को रात में खेत में अकेला देख पहले तो टॉर्च की रोशनी मारी बाद में उनके करीब जा पहुंचे और दोनो महिलाओं को पकड़ कर उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उन्हें मारा-पीटा। पीड़ित महिला ने यह भी बताया की उक्त लोगों की चंगुल से किसी तरह अपने को छुड़ाकर हल्ला गुहार लगाते हुए घर पहुंची तो उक्त दोनों युवक लाठी डंडा लेकर उनके घर आ गए और घर में घुसकर दोबारा मारपीट व गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित दलित महिला ने बताया कि शनिवार की सुबह से शाम तक उन्हें थाने पर बैठाकर पुलिस द्वारा उन पर सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। वरिष्ठ उप निरीक्षक बी डी पाण्डेय ने बताया मामला संज्ञान में है महिला द्वारा दोनो युवकों पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। दोनों लोगों के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments