Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमानीगंज ब्लाक की प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे राज्यमंत्री मयंकेश्वरण सिंह

अमानीगंज ब्लाक की प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे राज्यमंत्री मयंकेश्वरण सिंह


अयोध्या। ब्लाक स्तर की प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता अमानीगंज ब्लाक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खंडासा में 16 व 17 सितम्बर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता उद्घाटन राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वरण सिंह करेंगे। समापन के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में वालीबॉल, रस्सीकसी तथा कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लोकसभा क्षेत्र के अन्य ब्लाकों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसके विजेता तथा उपविजेता टीमों का लोकसभा स्तर पर फाइनल खेला जाएगा।

प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व सांसद ने समिति के सदस्यों से आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को बल मिलता है। आयोजन समिति के सदस्य इसका प्रयास करें कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र की अन्य टीमें प्रतिभाग करें। जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

बैठक में आयोजन अध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त शुक्ल तथा सचिव सुशांत सिंह सहित अयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments