Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रभारी मंत्री ने व्यापारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक, गिनाई सरकार...

प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिविल लाईन स्थित निजी होटल में जिले प्रतिष्ठित चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक में चिकित्सकों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता अभय सिंह को बनाय गया था।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि माफियाओं व अपराधियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करके यूपी में भयमुक्त परिवेश बनाया गया है। चिकित्सक भयमुक्त होकर अपना कार्य कर रहे है। कोविड काल के दौरान चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज देश आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। भष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है। किसी भी व्यापारिक गतिविधि के संचालन अथवा शुरुवात के लिए सभी प्रक्रियों को व्यापारियों की अपेक्षानुरुप सरलीकरण किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए आज समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से खुद को जोड़कर देख रहा है। यूपी निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में जनअपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। नगर निगम के संचालन में सभी के सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। जनशिकायतों का गुणवक्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, डा नानक शरण, डा आफरोज, डा मंजूषा पाण्डेय, डा शालिनी शुक्ला, डा शहीदा रिजवी, डा केएस मिश्रा, डा जसप्रीत, डा अंकित स्वरुप, डा वीके गुप्ता, डा आनंद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों की मौजूदगी रही।



रिकाबगंज स्थित विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों की संख्या में अप्रत्याशित रुप से बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले यह संख्या काफी ज्यादा बढ़ने जा रही है।
उन्होने बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं को सभी अपेक्षित सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यहां लगातार निवेश भी बढ़ रहा है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या के व्यापारियों को होगा। राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में समृद्धि आयेगी। जिससे व्यापारियों के साथ यहां के नागरिकों की भी आर्थिक उन्नति होगी। सरकार यह भी व्यवस्था कर रही है अयोध्या आने वाले श्रद्धालु यहां कुछ दिन तक रुके। जिससे वह यहां के अन्य आध्यामिक उर्जा के केन्द्रों में भ्रमण करे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलकर सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है।

अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की हर अपेक्षा उनके हर सुझाव पर चुनाव जीतने के बाद विशेष रुप से चर्चा की जायेगी तथा उसको पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अवि आनंद, अरुण अग्रवाल, श्याम पाल चोपड़ा, विजय मेहता, विजय अग्रवाल, संजय वर्मा, आनंद अग्रहरि, सरकार जसवीर सिंह, मोहम्मद उमर, मो सुहैल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments