Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन


जलालपुर ,अंबेडकर नगर । प्रशासनिक अधिकारियों और  सत्तारूढ़ दल के नेताओं की मौजूदगी में कोतवाल संत कुमार सिंह के नेतृत्व में मिनी मैराथन का आयोजन मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत किया गया। भारी संख्या में नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के बालक और बालिकाओं समेत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हाथ में तिरंगा लिए लोगों का हुजूम देशभक्ति के नारा लगाते हुए नगर  के सड़कों से गुजरा तो लोगों के हाथ खुद-ब-खुद सेल्यूट के मुद्रा में उठ गए। तीन किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ में पुलिस कर्मियों और क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से लगभग चार दर्जन लोगों ने भाग लिया। सचिन यादव को प्रथम , पंकज को द्वितीय, अंकुश को तीसरा स्थान मिला।  पुलिसकर्मी वर्ग से संतोष यादव, महिला पुलिसकर्मी रानी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कांस्टेबल अंकित यादव, और महिला कांस्टेबल प्रतिमा नजदीकी मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।प्रशासनिक अधिकारियों और  सत्तारूढ़ दल के नेताओं   ने दौड़ में विजेता रहे प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । पूरे कार्यक्रम के आकर्षण का बिंदु 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद कैफ रहा। जिसके उत्साह को देखते हुए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने पीठ थप थपा कर  उत्साह बढाया।  इस अवसर पर सीओ देवेंद्र कुमार, ईओ राजेश वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि  अबुल बशर अंसारी, पूर्व विधायक सुभाष राय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र , विकाश निषाद, नजरे आलम, आशाराम मौर्य, सीतल सोनी,रईस अहमद, दिलीप आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments