Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने की...

मिल्कीपुर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने की किया मांग


अयोध्या। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने हैरिंग्टनगंज का नाम बदलकर स्वामी वामदेव के नाम पर या विष्णु नगर करने की मांग करते हुए अनुरोध पत्र सौंपा।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान 24 जनवरी 2025 को हैरिंग्टनगंज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री द्वारा हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने की घोषणा की गई थी। स्थानीय जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अब इस घोषणा को अमल में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं, इसलिए जनभावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जानी चाहिए।

इसके अलावा विधायक ने क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों के नवनिर्माण की भी मांग की। उन्होंने पिडोरा तिनपेडवा से पूरे नयन तिवारी का पुरवा होते हुए सागर पट्टी तक लगभग 2700 मीटर, ग्राम पंचायत चिखड़ी में पूरे खुन-खुन उपाध्याय का पुरवा से फुलवारिन माई तक करीब 700 मीटर, बीकापुर–इनायतनगर मार्ग पर घुरेहटा जानकी पंडित के पुरवा से प्राथमिक विद्यालय पूरे गुमान दूबे होते हुए नहली के पुरवा तक लगभग 1.5 किलोमीटर तथा मिल्कीपुर के भिटारी संपर्क मार्ग से लखिया चौबे का पुरवा, निमडी गांव होते हुए मनसा देवी मंदिर तक लगभग 1300 मीटर सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने विधायक से क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी ली और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लोगों तक उनका सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments