Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ द्वारा लम्बित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय...

 खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ द्वारा लम्बित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन

अम्बेडकर नगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ द्वारा अपनी  लम्बित विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 17 जुलाई को लखनऊ में होने वाले सांकेतिक धरने के सम्बन्ध में सोमवार को अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवम कार्मिक व अपर मुख्य सचिव बेसिक को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ का कहना है कि पदोन्नति वेतन विसंगति एवं ए०सी०पी० आदि विभिन्न लम्बित माँगों का निस्तारण आज तक नहीं हो सका, जबकि पूर्व में कई बार मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मामले का निस्तारण न होने से खण्ड शिक्षा अधिकारियों के मनोबल तथा कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिस कारण से वह मनोमलिनता से ग्रसित हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप मे हरिगोविंद सिंह, धनपत यादव, एस० पी० सिंह आदि लोग  मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments