Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू...

पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा सौंपा गया ज्ञापन


अम्बेडकर नगर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियो ने जिला अधिकारी अविनाश सिंह को दिया ज्ञापन। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदू अत्याचारों से लोग मर्माहत है। कभी पश्चिम बंगाल की पहचान आदिशक्ति मां जगत जननी महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के विश्व प्रसिद्ध पूजन से एवं देश की आजादी के लिए महान क्रांतिकारियों के बलिदान से जाना जाता था। परंतु जिस प्रकार से एक दशक से हिंदू पर हो रहे अत्याचार से पूरे देश के सनातनियों के हृदय को द्रवित कर दिया है । यह अमानवीकृत वर्तमान सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है और प्रदेश की पुलिस अत्याचारियो के लिए सहयोगी साबित हो रही है। मुर्शिदाबाद की घटना यह बताती है कि भारतीय संस्कृति की नींव हिंदुओं के रक्त रंजित करने का खड्यंत्र है। ऐसे में पूरे भारत के हिंदू जनमानस में पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। जिले के पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला अध्यक्ष शशि प्रकाश वर्मा, जगपाल वर्मा विधानसभा अध्यक्ष कटेहरी, मनीष कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री, आशुतोष वर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष, बृजेश तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, राधेश्याम पांडे जिला महामंत्री, कृष्ण कुमार तिवारी जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments