Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहापुड़ की घटना के विरोध में बार एसोसिएशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन 

हापुड़ की घटना के विरोध में बार एसोसिएशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन 

अंबेडकर नगर। बीते 28 अगस्त को हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन की आम सभा की आपात बैठक अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता व सचिव हरगोबिन्द यादव के संचालन में आहूत की गई। बैठक में उक्त घटना की निन्दा की गई। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जिलाधिकारी हापुड़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का अविलम्ब स्थानांतरण किया जाए। तथा दोषी पुलिस कर्मियों जिन्होने बर्बरता पूर्वक लाठी जार्च किया एवम महिला अधिवक्ताओं को भी पीटा उन पर मुकदमा दर्ज हो। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरूद्ध पुलिस ने मनगढ़त झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमें दर्ज किये है,उन्हें वापस लिया जाए साथ ही साथ एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments