Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंगठन की आत्मा है, संगठन की सदस्यता- धर्मेन्द्र सिंह

संगठन की आत्मा है, संगठन की सदस्यता- धर्मेन्द्र सिंह


अंबेडकर नगर। भाजपा संगठन पर्व 2024 की शुरुआत दो सितंबर से विधिवत टोल फ्री नम्बर जारी कर डिजिटल सदस्यता अभियान की शुभारंभ प्रदेश में करेगी।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की आत्मा है, संगठन की सदस्यता हैं। सदस्यता संगठन के विचार धारा की प्रक्रिया है इसलिए भाजपा इस बार अपनी सदस्यता अभियान को सर्व स्पर्शी,सर्वव्यापी और सर्व ग्राही बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग के पास जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का काम करेगी।कहा कि सदस्यता के प्रथम चरण में दो सितंबर से 25 सितंबर,द्वितीय चरण की सदस्यता अभियान एक से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कहा कि सभी को पुनः भाजपा की सदस्यता डिजिटल सदस्यता लेना है। उन्होंने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड काल कर सदस्यता ग्रहण किया जाएगा।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश हित और जनहित में निरंतर कार्य किया जा रहा है उससे उत्साहित समाज का हर वर्ग भाजपा की सदस्यता ले कर भाजपा से जुड़ना चाह रहा है। कहा कि भाजपा उप चुनाव में विधान सभा कटेहरी की सीट जीतेगी।
विशिष्ट भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जनपद में संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए जिले की सदस्यता की लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने वाली है। कहा कि जिले में लगभग 18 लाख मतदाता हैं जिसमें से भाजपा को जीत के लिए लगभग 9 लाख मतों की आवश्यता है लेकिन हम सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर नए और पुराने मिलाकर 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा भी किया जायेगा ने कार्यशाला में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी,रानेश पाण्डेय,लाल बहादुर पाल,हरिओम चतुर्वेदी,सहित मण्डल पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments