Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने बैठक कर विकास कार्यों की,की समीक्षा

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने बैठक कर विकास कार्यों की,की समीक्षा

0
11

जलालपुर अंबेडकर नगर। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने पहुँच कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का जायजा लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल का जलालपुर कस्बे में आगमन हुआ। सर्वप्रथम  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जयप्रकाश से विभिन्न मुद्दों पर जानकारियां ली गई तथा व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती रही प्रसूता महिलाओं से फोन कर यथाशक्ति की पड़ताल की गई। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया गया और सभासदों से मुलाकात कर नगर संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गयी जिसमें नगर क्षेत्र के साफ सफाई व जल निकासी व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए । अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। नगर पालिका में पत्रकार वार्ता के दौरान विकास बोर्ड के सदस्य ने शासन की मंशा से अवगत कराते हुए विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निकायों में आउटसोर्सिंग भर्ती तथा आउटसोर्सिंग में आरक्षण के मुद्दों पर भी सरकार का पक्ष रखा। इससे पूर्व नगर आगमन पर भाजपाइयों द्वारा जिला मंत्री पंकज वर्मा व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा,सभासद अजीत कुमार,रमेश कुमार,आशीष सोनी,बेचन पांडेय,अनुज सोनकर,आनंद जायसवाल समेत तमाम लोगों ने स्वागत किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here