Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसज्जदानशीन के दूसरी पुण्य तिथि पर महफिले ऐ मीदादे मुस्तफा नात का...

सज्जदानशीन के दूसरी पुण्य तिथि पर महफिले ऐ मीदादे मुस्तफा नात का हुआ आयोजन


बसखारी अंबेडकर नगर।  फोखराओ के सज्जदानशीन रहे मरहूम हाजी गनीदार शाह की दूसरी बरसी पर कुरान खानी और महफिले ऐ मीदादे मुस्तफा नात का आयोजन उनके निवास स्थान बसखारी में मंगलवार को किया गया। मोहम्मद कलाम शाह , फोखराओ के सज्जदा नशीन मोहम्मद आलम शाह व मोहम्मद इरफान शाह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में मौजूद मौलाना ने कुरान खानी की ।इसके बाद लोगों में फतिया कर प्रसाद वितरण किया गया। मोहम्मद कलाम शाह के बसखारी आवास पर हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव,कुमेल सिद्दीकी, डॉक्टर अकरम शाह सहित सैकड़ो लोग लंगर ए आम आम शरीक हुए। बता दे कि विश्व प्रसिद्ध सूफी संत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर उर्स मेले सहित विभिन्न अवसरों पर सज्जदानशीनो के द्वारा जुलूस निकाला जाता है। जिसमें फोखराओ के सज्जदा नशीन गंनीदार शाह का दो वर्ष पहले आज ही के दिन निधन हो गया था। जिनकी बरसी उनके परिवार के लोगों द्वारा मनाई गई। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments