Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठकें जारी

स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठकें जारी

अयोध्या। गोरखपुर अयोध्या स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा लगातार बैठकें की जा रही है। शनिवार को जिले की सोहावल, रुदौली व मिल्कीपुर तहसीलों में बैठकें करके भाजपा पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति तैयार की। भाजपा ने हर बीस मतदाता पर एक पदाधिकारी को लगाया है।
बैठकों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि निरंतर सम्पर्क व संवाद हमारी चुनाव रणनीति को सम्बल प्रदान करता है। चुनाव में विजय हेतु हमें सामूहिक रुप से प्रयास करना होगा। राष्ट्रवाद की परिकल्पना के साथ प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़ना चाहता है। चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निवार्हन करना है। सरकार की नीतियों को लेकर आम जन में उत्साह है। स्नातक चुनाव के जिला प्रभारी अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल ने कहा कि मण्डल स्तर पर बैठकें करके पदाधिकारी चुनाव को लेकर एक प्रभावी रणनीति बना ले। इस चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे है। इस अवसर पर अशोक कसौधन, अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। वहीं शिक्षक नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ अयोध्या में चुनाव प्रचार में लगे हुए है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments