Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवोटर चेतना महाअभियान के तहत आयोजित हुई बैठक

वोटर चेतना महाअभियान के तहत आयोजित हुई बैठक

जलालपुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के मालीपुर मंडल में राम जानकी मंदिर पर गुरुवार दोपहर में भाजपा द्वारा वोटर चेतना महा अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा निवर्तमान जिला अध्यक्ष/मालीपुर मंडल प्रभारी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन लवकुश तिवारी द्वारा किया गया । बैठक में  पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा शत्रुघ्न सोनी ने कहा कि सभी को लक्ष्य देना प्रत्येक बूथ पर लक्ष्य 100 वोट बनवाना तथा 25 फर्जी वोट कटवाना है ,मतदाता सूची मिलते ही प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने की मंडलशः  योजना पूर्व में करना है, मंडलों के द्वारा प्रत्येक बूथ पर 28 अक्टूबर को ही वोटर सूची पहुंचने की व्यवस्था हेतु पूर्व योजना बनवाना तथा जिला/ विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख /सह प्रमुख इसकी मॉनिटरिंग करेंगे जिससे मन की बात की पूर्व बूथों पर नई वोटर सूची मिल जाए एवं 29 अक्टूबर 2023 मन की बात के साथ बूथों पर मतदाता सूची के अवलोकन/ वाचन की योजना पर चर्चा करना वहां पर कटे या जोड़े जाने वाले नाम की सूची बनाने के लिए प्रेरित करना है । बैठक मे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही दो अक्टूबर को अनुसूचित मोर्चे के सम्मेलन मे इस मंडल से भारी संख्या मे लखनऊ पहुचेंगे।मौके पर पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास मोदनवाल,राहुल अग्रहरि, शिव शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, रत्नेश्वर पाठक, तुलसी लाल यादव ,राजेश कुमार गौतम, रामसूरत राजभर, अवध बिहारी सिंह, राजित राम मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments