Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने के लिए भाजपा द्वारा लगातार बैठक किया जा रहा है, जिससे  बीजेपी मिशन 2024 के लिए बूथ पर परचम लहरा सके। उक्त बातें भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने अपने संबोधन के दौरान कहीं। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर के वाजिदपुर स्थित सुल्तानिया हाता में आयोजित बैठक में आगामी चुनावो की तैयारियों और बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र और संचालन देवेश मिश्र ने किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संजीव मिश्र ने कहा कि हर बूथ पर सभी जाति, समाज के सदस्य को समायोजित करने और एक महिला को अनिवार्य बतौर सदस्य रखने का प्लान है आगामी चुनावों के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मदद से भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल करेगी।निकाय चुनाव मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का गठन होगा।बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का मूलमंत्र है।

इस अवसर पर राम किशोर राजभर,डॉ योगेश उपाध्याय,हरिदर्शन राजभर,सुनील गुप्त,रणंजय सिंह रवि,सीमा गुप्ता,सुशील अग्रवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments