Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद का स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर आयोजित हुई बैठक

जनपद का स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर आयोजित हुई बैठक

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद का स्थापना दिवस मनाए जाने के संबंध में तैयारी बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, एनटीपीसी व अन्य से स्थापना दिवस मनाया जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

     अंबेडकरनगर स्थापना दिवस 29 सितंबर के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।साथ ही साथ जनपद की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी प्रतिभा करने के लिए कहा गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के मनोरंजन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएगी जिससे जनपद वासी जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे सभी प्रतिभाग कर उत्सव के माहौल में आनंद उठा सकते हैं। जिसके लिए कमेटी गठित कर कार्यक्रम संबंधी प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, एनटीपीसी के अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments