Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर संत-महंतों व प्रशासन की बैठक

दीपोत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर संत-महंतों व प्रशासन की बैठक

0
33

अयोध्या। बैठक का उद्देश्य दीपोत्सव के आयोजन को और बेहतर, सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाने के लिए सुझाव एवं सहभागिता प्राप्त करना था। बैठक में संतों ने श्रद्धालुओं के सुगम यातायात, पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की स्थिति, कार्यक्रम स्थल पर संतो के लिए दीर्घा आरक्षण आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव दिए।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निगम दीपोत्सव को पहले से बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने व्यापार मंडल से आवाहन किया कि वे इस महापर्व को दिव्य और सुंदर बनाने में सहयोग करें। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संत-महंतों के सुझावों को अमल में लाया जाएगा ताकि दीपोत्सव और भव्य व सुंदर रूप में सम्पन्न हो। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि बैठक में दिए गए सुझावों पर विचार कर बेहतर व्यवस्थाओं के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने राम की पैड़ी पर दर्शन दीर्घा में जनसाधारण के बैठने की व्यवस्था करने की बात कही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि यातायात व बैठने की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में पूज्य संत महंत करूणा निधान शरण, महंत रामलखन दास, महंत शशिकांत दास, बालमुकुन्द शरण, रामानन्द दास, महंत अनन्ताचार्य, महंत गिरीश दास, महंत जर्नादन दास, महंत आशुतोष दास, जगतगुरू स्वामी  वासुदेवाचार्य, सूरज दास, आशुतोष सिंह, अभिषेक दास, राम भवन दास, रंजीत शरण, चरनजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर/ मेलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक यातायात, मेला सहायक कौशल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here