Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्टीय कवि संगम की बैठक 4 व 5 फरवरी को, देश के...

राष्टीय कवि संगम की बैठक 4 व 5 फरवरी को, देश के करीब 100 कवि आमंत्रित

अयोध्या। राष्ट्रीय कवि संगम की अखिल भारतीय बैठक का आयोजन सिविल लाईन स्थित एक होटल में किया जायेगा। जिसमें देश के करीब 100 कवियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान संगम के संरक्षक स्वामी चिदानंद जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, सुविख्यात कवि हरिओम पवार, उपस्थित रहेंगे। संगम के संरक्षक अशोक सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होने बताया कि लोगो में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगम के राष्ट्रीय सह महामंत्री महेश शर्मा ने बताया कि 4 व 5 फरवरी को होने वाली बैठक में देश के विभिन्न कोनो व कुछ विदेश के प्रतिनिधि आयेंगे। जिसमें संगम के दो वर्षो के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की जायेगी। 5 फरवरी को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। संगम के द्वारा लगातार कई कार्यक्रम किये जा रहे है। 28 अक्टूबर को एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें विख्यात कवि भगवान राम के उपर पाठ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments