Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व समस्याओं को लेकर कोतवाली में बैठक

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व समस्याओं को लेकर कोतवाली में बैठक

0
5

जलालपुर अम्बेडकर नगर। रविवार को जलालपुर कोतवाली परिसर में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा, व्यवसायिक गतिविधियों तथा सामाजिक स्तर पर सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी ने सराय चौक क्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां नियमित पुलिस व्यवस्था की मांग उठाई। इसके साथ ही सर्राफा दुकानों पर गिरवी रखे जाने वाले आभूषणों के मामलों को लेकर भी कड़ी निगरानी और स्पष्ट व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान नगर के प्रमुख बाजार, विशेषकर सराय चौक में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठाया गया, जिस पर व्यापारियों ने चिंता जताई।

इस मौके पर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं और उन्हें चालू स्थिति में रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति दुकानों पर काम करने के लिए रखा जाता है तो पहले उसकी पूरी जानकारी और जांच-पड़ताल कर लेना जरूरी है। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, देवेश मिश्रा, आनंद जायसवाल, रिन्नू गुप्ता, आशीष सोनी, मानिकचंद सोनी, सूरज सोनी, मनीष सोनी, सुजीत सोनी समेत कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here