Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोक सभा प्रवास योजना के तहत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक 

लोक सभा प्रवास योजना के तहत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक 

अंबेडकर नगर। आगामी लोक सभा चुनाव में अंबेडकर नगर लोक सभा सीट को जीतने की रणनीति तैयार करने में अन्य दलों से भाजपा आगे बढ़ कर कार्य कर रही है। जिसके सम्बंध में लोक सभा प्रवास योजना की बैठकें लगातार जारी है। लोक सभा प्रवास योजना की प्रवास प्रभारी ग्राम विकास, समग्र ग्राम विकास एवम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, लोक सभा प्रवास योजना पदाधिकारी गण के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

       मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के गरीबों की कल्याण के सपनों को भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। कहा कि विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को प्रशिक्षण और सब्सिडी पर भाजपा सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़कर महिला आरक्षण का अधिनियम पारित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार में बिना भेद भाव किए सभी वर्ग और समाज को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।किसान सम्मान निधि,शौचालय,पक्का मकान,गरीबों के लिए फ्री राशन,उज्ज्वला गैस योजना देकर सभी की जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती का गुर मंत्र देते हुए लखनऊ में 2 नवंबर को होने वाले अनुसूचित वर्ग की सम्मेलन में भारी संख्या में जनपद की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आवाहन किया। कहा कि राम मन्दिर निर्माण, तीन तलाक कानून, धारा 370,महिला आरक्षण अधिनियम भाजपा के ऐतिहासिक कार्य हैं। कहा कि देश में इंफ्राट्रेक्चर तेजी से बढ़ा है।

      भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बिना प्रशिक्षण,मंथन और कार्ययोजना के कोई कार्य व्यवस्थित सम्पादित हो सकता है।प्रदेश संगठन ने अपने दायित्वाधारी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दे कर कार्य करवाने का निर्णय लिया है। हमें अपने दायित्व के अनुसार संगठन के निर्देशन में कुशलता पूर्वक कार्य करना चाहिए।

       बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज, डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, शिव पूजन राजभर, विनय पाण्डेय, सुनील पासवान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार, अंजू पाण्डेय, रमेश चंद्र यादव,राजेश्वर गौतम, नंद कुमार तिवारी राना, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments