Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानारी न्याय संगठन निर्माण की बैठक सम्पन्न

नारी न्याय संगठन निर्माण की बैठक सम्पन्न


अयोध्या। महिला कांग्रेस ने बीकापुर विधानसभा की शेरपुर पारा गांव में नारी न्याय संगठन निर्माण की बैठक आयोजित की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और मध्य जोन की प्रभारी अनामिका यादव उपस्थित रही। मुख्य अतिथि ने कहा महिलाएं किसीं क्षेत्रमें पुरुषों से कम नहीं है। अपनी शक्ति व क्षमता को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए।

 उन्होंने कहा है कि नारी शक्ति के बगैर राष्ट्र व समाज का निर्माण नहीं हो सकता। सरकार चाहे जिसकी भी हो बिना महिलाओं के सहयोग से चल नहीं सकती। सभी क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर महिलाएं चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला जिला अध्यक्ष रेनर राय ने कहा कि जितना विकास कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ उतना किसी में नहीं हुआ।  इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि का महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयो ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष उषा कोरी ,रेशमा विभा, प्रगति राय ,शीला, सुनीता, सुमन ,शांति देवी, सुनीता, रेखा, पार्वती, सुगर ,बुढ़ाना मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments