Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश भर के महापौरों का जमावड़ा  शनिवार को , रविवार को होगा...

प्रदेश भर के महापौरों का जमावड़ा  शनिवार को , रविवार को होगा सम्मेलन


◆ सरयू आरती में शामिल होने के बाद करेंगे श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन


अयोध्या। रामनगरी में शनिवार को प्रदेश के सभी 17 नगर निगम के महापौर का जमावड़ा होगा। दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे सभी महापौर अयोध्या का भ्रमण कर दर्शन-पूजन करेंगे और नवाचारों को देखेंगे। यहां आने वाले महापौरों के स्वागत को लेकर नगर निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार, अपर नगर डॉ. नागेंद्र नाथ एवं अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था संबंधित तैयारी का जायजा लिया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के अनुरूप अयोध्या में महापौर सम्मेलन कर नगरीय विकास के साथ स्वच्छ नगर बनाने के लिए नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। महापौर सम्मेलन के लिए  पार्षदों की 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मीडिया की जिम्मेदारी पार्षद सलमान हैदर को सौंप गई है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि 27 दिसंबर को सभी महापौर सायंकाल 4:00 बजे पंचशील होटल पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से पार्षदों का दल 4:30 बजे सरयू तट के लिए प्रस्थान करेगा। 5:00 बजे क्रूज पर पहुंचने के बाद सरयू बिहार का कार्यक्रम होगा। इसके बाद पार्षदों का दल सांय 6:00 बजे सरयू घाट आरती में शामिल होगा। 6:30 बजे आरती घाट से राम की पैड़ी पर भ्रमण करने के बाद 6:45 बजे पार्षद दल कनक भवन मंदिर पहुंचेगा, जहां से दर्शन करने के बाद 7:15 बजे हनुमानगढ़ी जाएगा। यहां दर्शन के बाद 8:00 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेगा। 9:30 बजे होटल पंचशील में रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे जलपान के बाद 10:00 बजे सम्मेलन स्थल पर महापौर गण पहुंचेंगे। यहां 10:30 बजे सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। 11:00 बजे स्मृति चिह्न, शाल एवं रामायण भेंट कर सभी का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11:15 बजे महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी  स्वागत भाषण कर विषय परिवर्तन करेंगे। इसके बाद अतिथि महापौर क्रमशः अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान विभिन्न नगर निगम में चल रहे नवाचार पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन पौने दो बजे तक चलेगा। मध्याह्न दो बजे भोजन के बाद अपराह्न 3:00 बजे वापसी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments