Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड का निरीक्षण, जलनिकासी और साफ-सफाई...

महापौर ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड का निरीक्षण, जलनिकासी और साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश


अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के अश्विनीपुरम कॉलोनी का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलनिकासी, सड़क, नाली, पार्क और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने अश्विनीपुरम फेज-2 में जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताते हुए नाले के निर्माण के लिए ग्रेडिएंट से ढलान की जांच कराने के निर्देश दिए। जर्जर गलियों और धंसे खड़ंजों को देखकर उन्होंने निर्माण खंड को प्राक्कलन तैयार करने का आदेश दिया। एक पार्क में मलबा मिलने पर उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए, वहीं पानी की टंकी में लीकेज पाए जाने पर उसे 24 घंटे में ठीक कराने को कहा।
उन्होंने टूटी हुई पार्क बेंच, सोलर ट्री और गेट की मरम्मत के निर्देश दिए और घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मचारी से संवाद कर महिलाओं को कचरे की छंटाई के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान कौशिकनगर व सरस्वतीपुरम में जलभराव की समस्याएं सामने आईं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए उन्होंने वैकल्पिक पंपिंग व्यवस्था के निर्देश दिए।
अश्विनीपुरम कॉलोनी में पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ‘खब्बू’ ने बड़ी तादाद में मुहल्लावासियों के साथ बुकें भेंट कर स्वागत किया। महापौर ने उनके आवास पर बैठ कर जनसुनवाई भी की। उन्होंने मोहल्ले में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने तथा नाला निर्माण के लिए ढलान चेक करने का निर्देश दिया। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवश्यकतानुसार पंप लगाकर जल निकासी का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
भ्रमण के अंत में महापौर रामलीला मैदान पहुंचे और मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वाटर कूलर व शौचालय निर्माण तथा जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप डालने की घोषणा की। भ्रमण के दौरान अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ल, डॉ. नागेंद्र नाथ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक अभियंता निर्माण खंड राजपति यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, लक्ष्मी पांडे, पार्षद चंदन सिंह, सुरेंद्र यादव, प्रांशु अग्रवाल, राधेश्याम मौर्य, मन्नू तिवारी, मुन्ना शुक्ल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments