Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में जगन्नाथ पैलेस होटल महापौर ने किया उद्घाटन

अयोध्या में जगन्नाथ पैलेस होटल महापौर ने किया उद्घाटन


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकट सीता कुंड के पास ’जगन्नाथ पैलेस’ होटल का उद्घाटन रविवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अयोध्या के संत, महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। होटल के प्रोपराइटर महेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि यह होटल विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सेवा और उनके ठहराव को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाले किसी भी श्रद्धालु को रुकने और दर्शन में कोई कठिनाई न हो। होटल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘वीआईपी रूम’ कम खर्च में उपलब्ध कराए जाएंगे।“ महेंद्र नाथ दुबे ने यह भी बताया कि अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आता है, तो उसे निःशुल्क रूम की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर दर्शन के लिए दो वाहनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। और इसमें मेरे भाइयों, देवेंद्र नाथ दुबे, उपेंद्रनाथ दुबे का भी विशेष सहयोग रहा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या तीर्थ ही नहीं, सेवा और समर्पण की भूमि है। ऐसे प्रयास अयोध्या की गरिमा को और बढ़ाते हैं। जगन्नाथ पैलेस होटल रामनगरिया क्षेत्र में स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments