Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजियारत के लिए आयी महिला के साथ मौलाना ने किया बलात्कार

जियारत के लिए आयी महिला के साथ मौलाना ने किया बलात्कार

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी,मुकदमा पंजीकृत कर मौलाना को किया गिरफ्तार

बसखारी अंबेडकर नगर। किछौछा के एक मौलाना के द्वारा जियारत के लिए आयी एक युवती के साथ बलात्कार किए जाने का सनसनी केस मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले में बसखारी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित मखदूम साहब के अस्ताने पर महाराष्ट्र प्रांत से आई एक जायरीन महिला के साथ झाड़ फूंक का काम कर रहे एक मौलाना ने जबरदस्ती दुराचार किया। और मुंह खोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी। जिस मामले में बसखारी पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मौलाना सैयद मो अशरफ पुत्र इनाम अशरफ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसके ठिकानों पर दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं नवांगत थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई की क्षेत्र में तारीफ भी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments