Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनकब लगाकर चोरों ने नगदी सहित कीमती गहनों पर किया हाथ साफ

नकब लगाकर चोरों ने नगदी सहित कीमती गहनों पर किया हाथ साफ


जलालपुर अंबेडकर नगर। अज्ञात चोरों ने दीवार में नकबजनी कर घर में घुस गए सो रहे परिजनों के बीच अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखा करधन, पाजेब, झुमकी, बुंदा ,सोने की चेन, चार अंगूठी आदि आभूषण चोरी कर फरार हो गये। सुबह जब परिजनों की आंख खुली अलमारी में आभूषण नहीं देख उनके होश उड़ गये। यह सभी आभूषण पीड़िता की बेटी का था जो वर्तमान समय में मायके में आई है। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के कोठी भार में बीते गुरुवार रात को घटित हुई। पीड़ित कलावती ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि मेरी बेटी शिवानी का आभूषण अलमारी में रखा गया था बीती रात अज्ञात चोर दीवाल में नकब जनीकर उक्त सभी आभूषण के साथ विदाई के लिए रखा तीन हजार नगद चोरी कर लिए। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया चोरी संदिग्ध प्रतीत हो रही है मामले की गहराई तक जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments