Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुहागिनों ने आसमां के चांद संग निज चांद का किया दीदार

सुहागिनों ने आसमां के चांद संग निज चांद का किया दीदार


◆ पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा था निर्जला व्रत


अम्बेडकर नगर। अखंड सुहाग का करवा चौथ का व्रत रविवार को सुहागिनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। करवाचौथ व्रत भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के जीवंत रहने का प्रमाण दे गया। घर घर में अनुपम छटा बिखेर गया। 21वीं सदी में पतियों का स्थान देवताओं जैसा ही होने और लोक संस्कृति और सभ्यता अक्षुण्य के रहने का गवाह बन गया।

रविवार को सुहागिनों ने निर्जला का व्रत रख कर अखंड सौभाग्यवती होने की मनौती मांगी। करवा चौथ के व्रत का पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने शाम को विधि विधान से पूजा की। चन्द्र की पूजा कर पति का दर्शन किया और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया। पश्चिम में सूर्य के अस्त होने के साथ ही सोलह श्रृंगार कर नए वस्त्र धारण कर सुहागिनों ने शिव- गौरी, गणेश और चंद्रमा की पूजा अर्चना की। इसके बाद चलनी की ओट से चंद्रमा और अपने पति का दीदार किया। पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का समापन किया। इस दौरान नई फसल धान के चावल, उड़द, मूंग से बने विशेष फल पकवान फरा का भोग भी लगाया गया। इसके पूर्व सुहागिन महिलाओं में सजना के लिए सजने की होड़ रही। दिन में ब्यूटी पार्लर केंद्रों पर सुहागिनों की लाइन लगी रही। सजने संवरने के साथ मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लर में होड़ मची रही।


कई जगह समूह में हुआ चन्द्र दर्शन


चंद्र देव की पूजा के दौरान घर-घर भारतीय संस्कृत की अनुपम छटा बिखरी दिखी। कहीं समूह में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर भारतीय नारी के प्रख्यात देवी स्वरूप का नजारा पेश किया तो कहीं पतियों का स्थान देवताओं के समान होने का प्रमाण दिया। जिला मुख्यालय नगर में कई जगह समूह में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इसके पूर्व दिन में बाजार में जमकर खरीदारी हुई। महिलाओं ने पूजा के सामान तो पुरुषों ने पत्नियों को उपहार देने के लिए वस्त्र और आभूषण की खरीदारी की।


वीडियो कॉलिंग से किया पति का दर्शन


करवा चौथ का पर्व सोशल मीडिया पर खूब मनाया गया। सोशल मीडिया पर पतियों ने अपनी पत्नियों को बधाई दी। शुभकामना प्रेषित किया। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर बधाई देने की होड़ रही। उन सुहागिनों ने अपने पतियों का दर्शन वीडियो काल से किया,  जिनके पति बाहर रहते हैं। खासकर फौजियों के परिवार वालों और काम काज के सिलसिले में बाहर रहने वाले चांद स्वरूप वाले पति का दीदार वीडियो काल से हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments