Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया...

संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप


◆ पति, जेठ तथा देवर सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज


अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर के अंदर लटका मिला है। मामला थाना क्षेत्र पूराकलंदर के राजपुर माफी गांव के मजरे हेमनी का पुरवा का है। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा कर थाना पूरकलंदर में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मृतका पूजा यादव पुत्री चंद्रपाल यादव बछरामपुर बीकापुर का विवाह फरवरी 2018 में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के राजपुर माफी गांव निवासी मुकेश यादव पुत्र बालक राम यादव के साथ हुआ था। मृतका के मायके पक्ष का  आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा ज्यादा दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा। मृतका के देवर की शादी में अधिक दहेज मिलने पर पूजा पर मायके से चार पहिया गाड़ी लाने का दबाव बनाया जाने लगा। उनका आरोप है कि इससे पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गई है।

मृतका के पिता चंद्रपाल यादव की तहरीर पर पति मुकेश यादव, जेठ पवन यादव, उदय राज यादव ,देवर उमेश यादव व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments