Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवाहिता ने लगाया झोलाछाप डाक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज...

विवाहिता ने लगाया झोलाछाप डाक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मिल्कीपुर, अयोध्या । खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में झोलाझाप डाक्टर पर विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद रात भर उसे क्लीनिक पर रखे रहा सुबह होने पर वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। वहीं महिला की तहरीर प्राप्त होने के बाद खंडासा पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कहा है कि उसका पूर्व से डॉक्टर के यहां आना जाना था। महिला का विवाह सीतापुर जनपद में हुआ है। शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक परही रखे रहा सुबह होने पर महिला अपने रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मायके वाले घर गई और परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी घटना 19 जनवरी की रात की बताई जा रही है। वही स्थानीय लोगों की माने तो महिला और आरोपी डॉक्टर के बीच पहले से ही जान पहचान बताई गई हैं।
थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी डॉक्टर का नाम सुधीर जायसवाल निवासी अमानीगंज बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments