Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादीशुदा महिला जेवरात समेत फरार, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

शादीशुदा महिला जेवरात समेत फरार, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

0
11
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला लाखों रुपये के जेवरात लेकर घर से फरार हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री एक अगस्त को घर से अचानक लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। बाद में घर की तलाशी लेने पर पता चला कि वह सोने की एक मंगलसूत्र, दो कान के झाला, दो नथ, मांगटीका, कर्धन, पायल और पावजेब समेत लाखों रुपये के आभूषण साथ ले गई है। आरोप है कि प्रार्थी के दामाद ओमकेश के मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली-गलौज की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है। पीड़ित के अनुसार, लालकृष्ण मौर्या निवासी ग्राम नगपुर व अन्य लोगों ने बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया, जबकि रामचरण पुत्र दुखी निवासी ग्राम नगपुर ने पल-पल की मुखबिरी कर साजिश में साथ दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ भगा ले जाने व साजिश रचने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here