Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविदाई से पहले फरार हुई विवाहिता,मुकदमा दर्ज

विदाई से पहले फरार हुई विवाहिता,मुकदमा दर्ज

अम्बेडकर नगर। शादीशुदा युवती को उसकी विदाई के 10 दिन पहले गांव के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हंसवर थाना क्षेत्र की निवासी युवती की शादी आठ माह पूर्व हुई थी। शादी में युवती की विदाई नहीं हुई थी। आगामी 30 नवंबर को युवती की विदाई का दिन सुनिश्चित हुआ था।

बीते 19 नवंबर को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गयी। युवती के परिजनों ने संभावित जगहों पर खोजबीन व पूछताछ करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पता चला कि गांव के ही गिरजेश यादव पुत्र राम दरस यादव द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवती को बरामद करने तथा आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments