Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर करवाचौथ की रौनक से गुलजार रहे बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

करवाचौथ की रौनक से गुलजार रहे बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

0
15

अंबेडकर नगर। करवाचौथ पर्व को लेकर गुरुवार को जिलेभर के बाजारों में दिनभर रौनक देखने को मिली। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। साज-सज्जा की वस्तुएं, पूजा सामग्री, कपड़े, मिठाई, श्रृंगार और ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर पूरे दिन खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

शहर के प्रमुख बाजार अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, आलापुर, रामनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी लोगों की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने सजने-संवरने से लेकर करवाचौथ व्रत की पूजा सामग्री तक की जमकर खरीदारी की। मिठाई और फल की दुकानों पर भी खूब भीड़ नजर आई।

वहीं, शाम होते-होते बाजारों में त्योहार की रौनक और बढ़ गई। सड़कें लोगों से गुलजार रहीं और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही से व्यापारी भी उत्साहित नजर आए। करवाचौथ का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। बाजारों की सजावट और महिलाओं के उत्साह ने पूरे जिले में त्योहार का माहौल बना दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here