Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचालकों द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने से बाजारों की बढ़ी रौनक

चालकों द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने से बाजारों की बढ़ी रौनक


जलालपुर अंबेडकर नगर। चालकों के द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने से बजारों की रौनक बढ़ गई है। बाजार में सब्जियों के दाम अपने पुराने दामों पर बिकने शुरू हो गए हैं । विदित हो कि चालकों द्वारा सरकार के कानून के खिलाफ आपत्ति जताते हुए वाहनों का चक्का जाम कर हड़ताल पर चले गए थे जिससे यात्रियों व ढुलाई के सामानों में अपरा तफरी का माहौल हो गया था, जहां यात्रियों को यात्रा करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था वहीं बाजारों में सब्जियों के दाम बढ़ने शुरू हो गए थे। सरकार  के द्वारा चालको से वार्ता किये जाने के चलते वाहन चालकों की हड़ताल वापस लेने से चालकों द्वारा पुनः पुराने ढर्रे पर काम करना शुरू कर दिए हैं । मार्केट में जहां सब्जियों के दाम दुगने हो गए थे वहीं अब सब्जियां अब पुराने दामों पर बिकने लगी है साथ ही मार्केट में दो दिन बाद पुनः रौनक बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments