Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेल बजट में अयोध्या की कई परियोजनाओं को किया गया शामिल, सांसद...

रेल बजट में अयोध्या की कई परियोजनाओं को किया गया शामिल, सांसद थे प्रयासरत

अयोध्या। रेल बजट मे अयोध्या की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। सांसद लल्लू सिंह इसके लिए प्रयासरत थे। इन परियोजनाओं को शामिल करने से अयोध्या में हर्ष का माहौल है। रेल सुविधाओं के विकास के लिए केन्द्र सरकार लगातार योजनाओं की श्रंखलाएं अयोध्या को प्रदान कर रही है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत भरतकुंड व दर्शननगर रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के द्वितीय फेज का काम व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण के कार्य का बजट में प्राविधान किया गया है। अयोध्या कोच में पहले से ही 26 कोच की वाशिंग लाईन स्वीकृत है। इस बजट में वंद भारत ट्रेन के लिए एक अम्बैला वाशिंग लाईन के निर्माण की व्यवस्था है। इसके साथ में रामघाट हाल्ट से दर्शननगर तक नई लाईन बनायी जायेगी। रामघाट हाल्ट को स्टेशन का दर्जा व उसके विकास की व्यवस्था बजट में की गयी है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय रेल प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक स्तर की तथा आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पहले से ही कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इस बजट में अयोध्या के लिए भारतीय रेल ने कई परियोजनाओं को शामिल किया है। इस पर जल्द ही काम प्रारम्भ किया जायेगा। अयोध्या को इन परियोजनाओं को प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का अयोध्या वासियों की ओर से कोटि कोटि धन्यवाद।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments