Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत सदस्य सहित कई प्रधान भाजपा में शामिल

जिला पंचायत सदस्य सहित कई प्रधान भाजपा में शामिल


 अयोध्या। सपा के जिला पंचायत सदस्य राम सुन्दर सरोज सहित कई प्रधानों व पूर्व प्रधानों ने सिविल लाइन स्थित लोक सभा चुनाव कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद लल्लू सिंह, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी को पार्टी का ध्वज, भगवा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर पार्टी में शामिल कराया।

पार्टी में प्रधानगण हरिशंकर मौर्या, सुशील कुमार प्रधान, अनिल सिंह, पूर्व प्रधानगण अरविन्द कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, हर्ष बहादुर सिंह, राकेश कुमार मिश्र, इन्द्रपाल मिश्र, राम लगन तिवारी, राम कुमार, मनीराम, शिव प्रसाद सिंह, मनोकानिका दूबे, सुरेश कुमार, साहेबशरन पाण्डेय सहित सैंकड़ो लोग शामिल हुए।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीतियों तथा विकास से जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर कडे़ प्रहार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की श्रंखलाओं तथा उनके क्रियान्वयन से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया गया है।

लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता को देश का भविष्य मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित लग रहा है। जिस कारण लगातार पार्टी की नीतियों व योजनाओं से प्रभावित लोग पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त कर रहें हैं।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत है। जल्द ही सभी को चुनावी कार्य में जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इसके साक्षी हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, संतोष सिंह सहित सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments