Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपजिलाधिकारी के निरीक्षण मे कई कर्मचारी डयूटी के दौरान रहे नदारद

उपजिलाधिकारी के निरीक्षण मे कई कर्मचारी डयूटी के दौरान रहे नदारद

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बीती देर रात उप जिलाधिकारी  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो  अफरा तफरी मच गई। ड्यूटी के दौरान तमाम लोग नदारत रहे। उप जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की बात कही । रविवार देर रात उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी के साथ अचानक नगपुर सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां इन्हें देखते ही अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उप जिलाधिकारी की जांच के दौरान फार्मासिस्ट द्वारा दुर्घटना मे घायल लोगों का इलाज करते हुए पाए गये। जब की रात ड्यूटी में तैनात कई लोग नदारत रहे। जब इस संबंध में उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल से पूछा  गया तो उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई लोगों की डयूटी के समय गैर मौजूदगी रही जिनके खिलाफ आवश्यक लिख पढी कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments